CG Breaking : भाई दूज पर 23 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी - Balaji 36 News

CG Breaking : भाई दूज पर 23 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी


महासमुंद।  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी आदेश में संशोधित किया गया है। संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए भाई दूज (दीपावली) के दिन गुरुवार 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *