सौम्या चौरासिया के खिलाफ EOW ने 8 हजार पन्नों का चालान किया पेश, 45 बेनामी अचल संपत्ति का भी खुलासा - Balaji 36 News

सौम्या चौरासिया के खिलाफ EOW ने 8 हजार पन्नों का चालान किया पेश, 45 बेनामी अचल संपत्ति का भी खुलासा


रायपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज रायपुर की विशेष अदालत में 8,000 पन्नों का चालान पेश किया है। सौम्या पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया गया है और 45 बेनामी अचल संपत्ति का खुलासा किया गया है।

चालान में यह भी खुलासा हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने अपने परिवार और अन्य व्यक्तियों के नाम पर लगभग 45 बेनामी अचल संपत्तियों में निवेश किया है। यह निवेश मुख्य रूप से 2019 से 2022 के बीच किया गया था, जब वे मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत थी।

बता दें कि, आर्थिक अपराध शाखा की जांच यह प्रमाणित हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने अपने पद पर रहते हुए लगभग 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार 298 रुपए की अवैध कमाई की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *