Crime: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3.37 करोड़ की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद, DRI करेगी जांच - Balaji 36 News

Crime: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3.37 करोड़ की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद, DRI करेगी जांच


रायपुर/नागपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नागपुर मंडल टास्क टीम ने बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में छापेमारी कर भारी मात्रा में सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। यह कार्रवाई आमगांव से गोंदिया के बीच स्लीपर कोच S-06 में की गई। बरामद ज्वेलरी की अनुमानित कीमत 3.37 करोड़ रुपए आंकी गई है।

RPF को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोंदिया स्टेशन पर संदिग्ध यात्री नरेश पंजवानी (55 वर्ष), निवासी श्रीनगर, गोंदिया की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके थैले से 2 किलो 683 ग्राम सोना (कीमत लगभग 3.27 करोड़ रुपये) और 7 किलो 440 ग्राम चांदी (कीमत लगभग 10.44 लाख रुपये) बरामद हुई।

 पूछताछ में आरोपी नरेश पंजवानी बरामद ज्वेलरी के लिए कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। मामला राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), नागपुर को सौंप दिया गया, जिसने ज्वेलरी को जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *