https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर।राजधानी रायपुर में बदमाश बेलगाम हो गए है। आए दिन लूटपाट- मारपीट, चोरी, हत्या जैसे कई मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार राजधानी में गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला।
दरअसल, देर रात साइंस कॉलेज हॉस्टल में कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब आधा दर्जन बदमाश हथियार, लाठी-डंडे और बेल्ट लेकर हॉस्टल में घुस गए और वहां रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने सरस्वती नगर थाने का घेराव किया और बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। छात्रों की शिकायत के बाद सरस्वती नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

