13वां गतका चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के हाथों से किया गया गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों का वे दिल से स्वागत - Balaji 36 News

13वां गतका चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के हाथों से किया गया गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों का वे दिल से स्वागत


13वां गतका चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के हाथों से किया गया गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों का वे दिल से स्वागत, अभिनंदन करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों मैं नया जोश भरते हुए कहा कि वह स्वयं भी खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर तक की कबड्डी की ,प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है जिसमें वर्ष 1983 में उनके प्रतिनिधित्व वाली, मध्य प्रदेश की कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने में सफलता मिली थी. उन्होंने कहा कि गतका अत्यंत जोशीला खेल है और इसके खिलाड़ियों का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन लगता है कि मानो कोई मशीन खेल रही हो. उन्होंने कहां की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. देश खेलेगा तो खिलेगा,हम फिट रहेंगे तो हिट रहेंगे. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. गतका पंजाब का पारंपरिक खेल है,इसे लोकप्रिय बनाते हुए अब एशियाड और ओलंपिक में शामिल करने के लिए कोशिश से हो रही है.

कार्यक्रम में प्रारंभ में अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया आयोजन समिति की तरफ से मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया. चैंपियनशिप के आयोजन में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल,न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव जसवंत सिंह खालसा के महत्वपूर्ण भागीदारी है. कार्यक्रम में सर्व श्री मल्टीटाइजिंग गुरु गोविंद सिंह निर्मल सिंह बलविंदर सिंह परमजीत सिंह गुरमीत सिंह बिंदु पात्री, पृथ्वी रोहणी, जसवंत सिंह सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. प्रतियोगिता में लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और इनका यहां से आगे देश की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *