छत्तीसगढ़ में होगी गर्मी, बरस सकते हैं बादल... - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में होगी गर्मी, बरस सकते हैं बादल…


रायपुर प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही बीते कुछ दिनों से शाम व रात के समय अंधड़ के साथ हल्की बारिश हो रही है।

इसके प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है,हालांकि दोपहर की तपिश बरकरार है। अंधड़ व बारिश के प्रभाव से शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा हुई। ठंडी हवाओं के आने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट रही।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए  रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *