Big Accident : कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कान्हा नेशनल पार्क गए थे घूमने - Balaji 36 News

Big Accident : कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कान्हा नेशनल पार्क गए थे घूमने


कवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। दुर्घटना में 5 लोहों की जान चली गई जबकि 1 अन्य लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है।

ड्राइवर, 3 शिक्षिका समेत 5 की मौत 

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार लोग कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। रविवार रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी। वे बोलेरो किराया करके बिलासपुर के लिए निकले थे।तभी करीब शाम पांच बजे  रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिर शवों को पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *