गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल हुए सीएम साय, बोले – गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में ही छिपा है मानवता और समानता का मार्ग - Balaji 36 News

गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में शामिल हुए सीएम साय, बोले – गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों में ही छिपा है मानवता और समानता का मार्ग


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें तो उनका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी और उन्हें पायलट बनाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *