अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री  गजेंद्र यादव जी,दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर जी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल हुए


अहिवारा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री  गजेंद्र यादव जी,दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर जी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल हुए। वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण एवं उपहार, शाल श्रीफल प्रदान कर आरोग्य जीवन की कामना की। इस अवसर में मंत्री एवं कलेक्टर साहब द्वारा मुझे भी वरिष्ठजन के रूप में शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

भाजपा सरकार हमेशा से वरिष्ठजनों के सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित रही है। वरिष्ठजन हमारे समाज का अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन का अनमोल खजाना हैं। उनकी सेवा और देखभाल हमारे संस्कारों की पहचान है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी–कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *