रेलवे-PWD की खींचतान में फँसे मार्ग पर विधायक की पहल, गड्ढे पाटने का काम शुरू - Balaji 36 News

रेलवे-PWD की खींचतान में फँसे मार्ग पर विधायक की पहल, गड्ढे पाटने का काम शुरू


लंबे समय से यह रोड की मांग रही है कि एक डामरीकरण या सीमेंट की कारण रोड निर्मित होना चाहिए आए दिन लोग यहां गिरते रहते हैं बड़े-बड़े गडे होने के कारण रेलवे वर्सेस पीडब्ल्यूडी की भी लड़ाई के बीच में राजनीति का भेट चढ़ते हुए यह रोड का निर्माण आज तक नहीं हो पाया वर्तमान में कुछ भाजपा नेता इस रोड निर्माण का पीड़ा उठाएं नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ यह दादर रोड जो कि आगे जाकर के कुम्हारी अहिवारा रोड में जुड़ता है इस रोड से जुड़े हुए कम से कम 70 गांव हैं रोज यहां से 80 हजार से लाख 1 लाख लोगों का आवागमन होता है यह रोड आज से 60_ 70 साल पहले से है जिसे जब बीएसपी ने जमीन एक्वायर किया उस वक्त बढ़िया रोड था बीएसपी ने जब रेलवे को जमीन हस्तांतरित किया तब भी यहां रोड था अब रेलवे की जमीन रोड के दोनों बाजू में है तो रेलवे अपनी जमीन में कुछ भी करें रोड को डिस्टर्ब क्यों करती है रेलवे रोड को डिस्टर्ब करके करके नहर के बाजू से ले जाना चाहती है जो कि संभव नहीं है। यह सीधा रोड हाईवे पर चले यह बेहतरीन है। इसका मेंटेनेंस का कार्य रेलवे ने बंद कर दिया जिस वजह से यहां इतने गड्ढे निर्मित हो गए लोग आए दिन गिरते हैं या एक्सीडेंट होता है इसलिए हम लोग चरोदा के नागरिक विधायक जी को जा करके रिक्वेस्ट किया तो विधायक जी संज्ञान लेकर के पीडब्ल्यूडी को बोलकर के डब्ल्यूएमएम मटेरियल गड्ढे में डालकर करके गड्ढे पाटने का कार्य कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने वादा किया है कि अपने मद से इस रोड का संधारण का कार्य बरसात के बाद यथाशीघ्र करवाएंगे ऐसा विधायक जी ने वादा किया है विधायक जी को एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश साहू को धन्यवाद चरोदा वासियों की ओर से। इस अवसर पर चरोदा मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विश्वनाथ सिंह जी जूना दादा, सुशील यादव जी धीरेंद्र प्रसाद जी महेश तिवारी जी विवेक कुलश्रेष्ठ जी मनोज ओझा जी के साथ क्षेत्रीय नागरिक एवं चरोदा मंडल अध्यक्ष एवं उनके टीम की उपस्थिति रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *