https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर. शारदीय नवरात्र के अवसर पर राजधानी के अंबुजा मॉल में रायपुर रास गरबा का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम 26 से 30 सितंबर तक चलेगा. गरबा में आने वालों के लिए कई आकर्षक इनाम भी रखा गया है. रायपुर रास गरबा में ट्रेडिशनल ड्रेस पर ही प्रवेश दिया जाएगा
रायपुर रास गरबा आयोजन कमेटी के संयोजक धीरज बावनकर, शशांक देशमुख, दिलीप सिंह ठाकुर, भूपेंद्र बावनकर, राजेश सोनी समेत पूरी टीम कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं. प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक इनाम रखा गया है. आयोजन समिति ने भक्तों से ट्रेडिशनल ड्रेस पर ही रास गरबा में आने का आग्रह किया है.
इस रास गरबा में प्रतिभागियों के लिए बेस्ट कपल गरबा, बेस्ट गरबा महिला, पुरुष, बच्चे, बेस्ट गरबा ग्रुप और बेस्ट ड्रेस महिला, पुरुष, बच्चे का पुरस्कार रखा गया है. इसके अलावा हर दिन गोल्ड रिंग भी जीत सकते हैं.