महापौर ने किया रेलवे इंस्टिट्यूट चरोदा, SLRM सेंटर चरौदा एवं उमदा का निरीक्षण


सुबह 7 बजे से चला निरीक्षण अभियान, स्वच्छता अभियान में रही सराहनीय भागीदारी

भिलाई। 24 सितम्बर:
महापौर ने बुधवार सुबह 7:00 बजे रेलवे इंस्टिट्यूट चरोदा, SLRM सेंटर चरौदा एवं उमदा का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री अश्विनी चंद्राकर भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान रेलवे यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *