पदयात्री मार्ग में, पदयात्रियों के सुरक्षा के लिये 08 स्थानो पर अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया  - Balaji 36 News

पदयात्री मार्ग में, पदयात्रियों के सुरक्षा के लिये 08 स्थानो पर अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया 


पुलिस सहायता केंद्र में पदयात्री के रुकने, पानी की व्यवस्था एवं जरुरी सुचना के लिये पी ए सिस्टम की व्यवस्था की गयी।

पदयात्रियों के लिये जहाँ सर्विस रोड उपलब्ध नहीं है ऐसे स्थानो पर बस बल्ली स्टॉपर की सहायता से सेपरेट मार्ग बनाया गया।

पदयात्री मार्ग में जहाँ लाईट बंद है, ऐसे स्थानों पर सम्बंधित से संपर्क का लाईट सुधारने का कार्य किया जा रहा है।

पदयात्री मार्ग में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा हेलमेट की उपयोगिता एवं यातायात नियम संबंधित फ्लेक्स भी लगाए गए हैं

पदयात्रियो की सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पदयात्रियों के पीठ व बैग पर रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है।

वाहनो की रफ्तार कम करने नेशनल हाईवे में ड्रम एवं स्टापर से जिक-जेग बनाया गया।

विभिन्न स्थानों पर पदयात्री को बाएं चलने एवं रूट से अवगत कराने फ्लेक्स लगाया गया।

04 हाईवे पेट्रोलिंग के अतिरिक्त 04 नवरात्रि पेट्रोलिंग 24 घंटे लिए तैनात किया गया है जो लगातार पेट्रोलिंग कर पदयात्री को बाये चलने और पदयात्री मार्ग में किसी प्रकार का वाहन खड़ा ना हो ऐलाउन्स कर रहे है

पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें हेल्प लाईन नंबर 9479192099, 9479192029 पर संपर्क कर सकते है।

भिलाई :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पद यात्रियों के रूकने एवं सहायता हेतु पदयात्रा मार्ग में आठ स्थानों पर अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है पीने का पानी, रुकने की व्यवस्था, और जरूरी सूचना देने के लिए पिए सिस्टम लगाए गए हैं, यातायात पुलिस दुर्गा द्वारा ऐसे स्थान जहां पर सर्विस रोड नहीं है उन स्थानों पर स्टॉपर एवं बांस बल्ली की सहायता से सेपरेट मार्ग बनाया गया है, पदयात्रियो के पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है ताकि रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सके ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकें साथ ही पदयात्रियों के लिए रूट चार्ट एवं सर्विस रोड में बाएं चलने हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स भी लगाया गया है। और जिन स्थानों पर लाइट की व्यवस्था नहीं है या फिर लाइट खराब है संबंधित विभाग से आवश्यक सुधार कार्य करवाया जा रहा है,।पदयात्री मार्ग में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा हेलमेट की उपयोगिता एवं यातायात नियम संबंधित फ्लेक्स भी लगाए गए हैं।

नवरात्रि के दौरान डोगरगढ जाने वाले वाहन चालको की भीड को देखते हुए नेशनल हाईवे में वाहनो की रफ्तार कम करने हेतु ड्रम एवं स्टापर से विभिन्न स्थानो पर जिक-जेग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 04 हाईवे पेट्रोलिंग के साथ 04 नवरात्रि पेट्रोलिंग को भी तैनात किया गया है जो पदयात्री मार्ग कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे निरंतर अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेगें एवं पदयात्रियों को बाय चलने हेतु अनाउंसमेंट करते रहेंगे। पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479192099,9479192029 पर संपर्क कर सकते है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *