मान. प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के आह्वान पर सांसद खेल महोत्सव के तहत मेरे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में खेल महोत्सव का आगाज़ कल 21 सितंबर 2025 को सेक्टर 2 भिलाई नगर बास्केट बॉल मैदान में सुबह 8.30 बजे मशाल प्रज्वलित कर किया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्र में मशाल को भ्रमण हेतु रवाना किया जाएगा एवं शाम 6 बजे उसी मैदान पर मशाल वापस लाया जाएगा इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी नागरिकगण उपस्थित रहेंगे। आगे का कार्यक्रम 25 दिसंबर तक प्रत्येक गांव में चिन्हित खेलों के आयोजन के साथ पूरे लोकसभा में संपन्न होगा।

