Rain Alert: अगले 24 घंटे होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट - Balaji 36 News

Rain Alert: अगले 24 घंटे होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट


मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश में मानसून ने जोरदार वापसी की है। बीते 24 घंटों में चंबल, शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई। इंदौर संभाग के कई जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

भारी होंगे अगले 24 घंटे

मौसम विभाग ने बड़वानी, अलीराजपुर और धार जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, गरज-चमक और झंझावात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं और वज्रपात की भी संभावना है।

भोपाल और आसपास के जिलों में मौसम खराब

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भी गरज-चमक और बौछारों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

श्योपुरकलां और रीवा संभाग में भी चेतावनी

मौसम विभाग ने श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *