CG : बाप ने अपने दो साल के बेटे को पटक – पटक कर मार डाला, पत्नी के मायके जाने से था नाराज - Balaji 36 News

CG : बाप ने अपने दो साल के बेटे को पटक – पटक कर मार डाला, पत्नी के मायके जाने से था नाराज


सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पिता ने अपने 2 साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। फिर पत्नी को फोन कर कहा कि, मैंने तुम्हारे बेटे को मार दिया है। उसकी पत्नी पिछले एक साल से मायके में रह रही है। जिससे वो नाराज चल रहा था। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शराब पीने के बाद पति अक्सर विवाद कर मारपीट करता था। इसलिए पत्नी अपने मायके चली गई थी। उसे मनाने की कोशिश की। बेटे के बिना जी नहीं पाऊंगा कहकर कुछ दिन पहले वो बेटे को अपने साथ लेकर आया था।

जानकारी के मुताबिक, करजी गांव के रहने वाले जुगलाल सिंह (26) की शादी साल 2022 में रोपाखार मैनपाट निवासी विनीता सिंह (24) के साथ हुई थी। साल 2023 में बेटा हर्षित हुआ। लेकिन आए दिन पति शराब पीकर पत्नी से विवाद कर मारपीट करने लगा। जिससे तंग आकर एक साल पहले विनीता बेटे को लेकर मायके चली गई। फिर वापस नहीं लौटी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *