ज्ञातत्त्व हैं कि कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम आज अपने अभियान ” हर आँगन एक पेड़ ” कि निरंतरता एवं कार्य प्रणाली के कारण
छत्तीसगढ़ कि नहीं संपूर्ण देश में प्रख्यात हो रही हैं l
इस अभियान कि सुरुवात संस्था संस्थापक निशु पाण्डेय ने बोरे में भरकर लाये पौधों से शुरू कि थी
जैसे बून्द बून्द से सागर भरता हैं वैसे ही ” हर आँगन
एक पेड़ ” अभियान ने भिलाई में बहुत बड़ा परिवर्तन
लाया हैं और इस अभियान के संरक्षक दुर्ग सांसद
विजय बघेल ने इस वर्ष का आरम्भ किया भारत देश के पहले ” सिंदूर उद्यान ” से और समापन किया भिलाई
का ह्रदय सुपेला चौक में अपने हाथों से पौधों का निशुल्क वितरण कर किया l समापन के अवसर पर
सांसद विजय बघेल ने संस्था संचालक निशु पाण्डेय
के नेतृत्व कि तारीफ़ करतें हुये कहाँ यह अभियान
समाज के लिये अति आवश्यक अभियान हैं जिसे देश के प्रधान सेवक ने ” एक पेड़ माँ के नाम ” से विश्व स्तरीय बना दिया l संस्था के संरक्षक करमजीत सिंह
के एवं हर आँगन एक पेड़ अभियान के अध्यक्ष गुरनाम
सिंह के पर्यावरण के प्रति समर्पण एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा हैं l विजय बघेल जी ने संस्था के अभियान” हर आँगन एक वाटर हार्वेस्टिंग ” को अपने अभियान “संतान के नाम एक सोखता” हेतू अपने संसदीय क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध करतें हुये कहाँ कि जल हैं तो कल हैं और कल को सवारने हेतू
आप सभी कि आवश्यकता हैं l
समापन के अवसर पर स्थानीय लोगों कि प्रतिक्रिया
बहुत ही सकारात्मक थी और कई पर्यावरण प्रेमियों ने अगले वर्ष स्वयं इस अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया l
इस पूरे सत्र में लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया , पौधे पाकर बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे खिले, लोगो ने अपने अपने दिए गए व्यक्तव्य में कहा कि आर्टकॉम एक बेहद नेक कार्य कर रही है लोगो को खासकर वैशाली नगर क्षेत्र में घरों के मकड़ जाल को देखते हुए उससे ज्यादा संख्या में अपने अपने कालोनियों, वार्ड , स्ट्रीट, गलियों, दुकानों के सामने एवं पीछे आंगन में पौधे रोपने कि जरूरत है ! पर्यावरण को संतुलित करने के लिए यह बेहद जरूरी है !
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा हेलमेट ⛑ पहनकर जाने वाले एवं यातायात नियमों का पालन करने वाले का पौधा देकर सम्मान भी किया गया !
इस दौरान संस्था के प्रमुख संरक्षक करमजीत सिंह , अध्यक्ष गुरुनाम सिंह बिन्दर, संस्थापक निशु पांडे, शारदा गुप्ता, नीलकमल सोनी, बंटी नाहर,अमिताभ भट्टाचार्य, मेघा कौर, शिव शंकर यादव, श्रीनिवास मिश्रा ,भास्कर राव ,काजल साहा, आदि सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित थे !


अमिताभ भट्टाचार्य
मीडिया सलाहकार
हर आंगन एक पेड़ टीम
भिलाई
+91- 9109833227