पति के काम पर जाते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम...फिर घर पहुंची पुलिस - Balaji 36 News

पति के काम पर जाते ही पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम…फिर घर पहुंची पुलिस


रायपुर। राजधानी में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा अशोकनगर में दिलीप त्रिपाठी अपनी पत्नी वंदना त्रिपाठी और तीन साल के बेटे के साथ किराये के मकान में रहता था। दिलीप त्रिपाठी शुक्रवार सुबह अपने काम पर निकल गया। जिसके बाद पत्नी वंदना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।

बताया गया कि दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटनास्थल पर एसडीएम की टीम बुलाकर मर्ग कायम किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *