विधानसभा अध्यक्ष से मिले दया सिंह, नवरात्रि पर्व का निमंत्रण दिए - Balaji 36 News

विधानसभा अध्यक्ष से मिले दया सिंह, नवरात्रि पर्व का निमंत्रण दिए


भिलाई। नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर भिलाई खुर्सीपार में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को आज विशेष आमंत्रण दिया गया।

भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ डॉ. सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र प्रदान किया।

गौरतलब है कि दया सिंह हर वर्ष नवरात्रि पर्व को उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं। उनके नेतृत्व में खुर्सीपार में प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल निर्मित होता है, जहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर दया सिंह ने बताया कि नवरात्रि पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है तथा यह आयोजन समाज में एकता, भक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *