प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा - Balaji 36 News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा


भाजपा अमलेश्वर मंडल में तैयारी हेतु बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी अमलेश्वर मंडल द्वारा मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा का कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण पश्चात
कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने अपने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा में हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने जिला संगठन से आए दिशा निर्देशों को विस्तार से बताते हुए बिंदुवार चर्चा किया।मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष और सेवा पखवाड़ा के मंडल प्रभारी श्री लोकमणि चंद्राकर जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश विकसित भारत बनने जा रहे हैं। जब से देश की 140 करोड़ जनता ने नरेंद्र मोदी जी के हाथों में देश की बागडोर सौंपी है। तब से भारत देश नए नए आयाम स्थापित करते जा रहे है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद धारा 370 हटाने की बात हो, देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रामलला मंदिर की स्थापना एवं पाकिस्तान को पुलवामा घटना की मुहतोड़ जवाब देना ऐसे अनेक उदाहरण है जिससे देश के नागरिकों को मोदी जी के नेतृत्व क्षमता पर गर्व होता हैं।
श्री चंद्राकर जी ने सभी कार्यकर्ताओं को 17 सितम्बर जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, एक पेड़ मां के नाम, स्वास्थ्य शिविर, वोकल फार लोकल, मैराथन दौड़, सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। कार्यशाला में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ने भी अपने विचार वक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही यह सेवा पखवाड़ा हम सब लिए प्रेरणादायी है। हम सभी की यह जिम्मेदारी हैं कि सेवा पखवाड़ा के दौरान हम सब मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सुशासन का संदेश पहुंचाए। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री कैलाश यादव ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से संयुक्त पाटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष खेमराज यदु, पाटन जनपद अध्यक्ष श्री मति कीर्ति नायक ,उत्तर पाटन के पूर्व मंडल अध्यक्ष खिलावन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री मति हर्षा लोकमणि चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, अमलेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष दयानंद सोनकर,महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहु, डॉ घनश्याम कौशिक,युवा मोर्चा के महामंत्री द्वय रूपेंद्र साहु,रवि सिंगौर, मंडल उपाध्यक्ष गोकुल साहु,फेरहा राम धीवर,धर्मेंद्र सोनकर, वरिष्ठ नेता महेश वर्मा,मोहन लोधी,कुमार साहु,शिवकुमार साहु,पार्षदगण डॉ आलोक पाल, सोहन निषाद,राजू सोनकर, दुर्गेश सोनू साहु,मनोहर साहु, पार्षद यामिनी यादव,रामेश्वरी ठाकुर, नीलम मिंज, विकास सोनी,अजीत ठाकुर,मनीष कोसले, बिसेसर यादव, विनोद चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, हीरालाल साहु सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *