उधार मे दिए रूपये वापस माँगने पर तीर से किया हमला - Balaji 36 News

उधार मे दिए रूपये वापस माँगने पर तीर से किया हमला


जशपुरनगर। उधार मे दिए गए रूपये वापस माँगने से नाराज आरोपी ने, तीर से हमला कर, युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढाअम्बा का है। जानकारी के अनुसार इस गाँव के निवासी धर्मेंद्र सांय और अनुज सांय के बींच 6 जून की रात को उधार के रूपये को लेकर विवाद हो गया।

घायल धर्मेंद्र सांय का कहना है कि उसने आरोपी अनुज साय को, गिरवी रखे मोबाइल को छुड़ाने के लिए कुछ रूपये उधार दिए थे। घटना की रात धर्मेंद्र ने अनुज से उधार की रकम को वापस माँगा तो उसने देने से मना कर दिया।

इस बात को लेकर दोनों मे जम कर विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी अनुज चौहान और घायल धर्मेंद्र, सुखराम के घर के बरामदे मे बैठा हुआ था। इसी दौरान धर्मेंद्र साय, तीर धनुष लेकर पहुंचा और उसने धर्मेंद्र की हत्या की नियत से एक के बाद ए​क तीर चलाने लगा दो तीर ही चला था कि एक तीर, कान को छुते हुए दीवार मे धंस गई और दूसरा धर्मेंद्र के बाए जांघ मे जा कर लगी।

घटना की सुचना पर मौक़े पर पहुँचे घायल धर्मेंद्र के स्वजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है। कुनकुरी पुलिस ने घायल धर्मेंद्र के चाचा गोपी नाथ साय की रिपोर्ट पर आरोपी अनुज साय के खिलाफ धारा 307 के अंतर्गत हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *