दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, राज्योत्सव में होंगे शामिल, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन - Balaji 36 News

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, राज्योत्सव में होंगे शामिल, विधानसभा भवन का करेंगे उद्घाटन


 रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि  छत्तीसगढ़ का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, इसलिए इस साल कोअटल निर्माण वर्ष घोषित किया गया है। यह उत्सव अगले 25 हफ्तों तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है और इसके लिए पत्र भी भेजा गया है।

नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई इमारत लगभग बनकर तैयार है। संभावना है कि 1 नवंबर को राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी भी हो सकती है। उद्घाटन के बाद विधानसभा का नया सत्र इसी भवन से शुरू होने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार काम में जुटे हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *