सेंट्रल एवेन्यू रोड पर हेलमेट अनिवार्य – यातायात पुलिस की विशेष कार्रवाही आरंभ - Balaji 36 News

सेंट्रल एवेन्यू रोड पर हेलमेट अनिवार्य – यातायात पुलिस की विशेष कार्रवाही आरंभ


भिलाई :- दिनांक 09 सितम्बर 2025 से भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड (मुर्गा चौक से सेक्टर 9 चौक तक) पर यात्रा के दौरान हेलमेट पहनना सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए अनिवार्य किया गया है*। यह सम्पूर्ण मार्ग ग्रे स्पॉट क्षेत्र में चिन्हित है, जहाँ *लगातार सड़क दुर्घटनाएँ, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग एवं तीन सवारी के गंभीर मामले सामने आ रहे थे। इसके साथ ही जिले भर में कलेक्टर दुर्ग के आदेशानुसार “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति लागू की गई है, जिससे हेलमेट उपयोगिता को बढ़ावा मिले एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।*

इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए *यातायात पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है,* तथा रेल चौक सेक्टर-6, मुरगा चौक सेक्टर-1, डीपीएस चौक एवं सेक्टर-8 चौक पर विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया है।
*अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही करते हुए चालानी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान सतत् रूप से जारी रहेगा तथा आगामी दिनों में इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।*
________________________________________
अपील
यातायात पुलिस आम नागरिकों से आग्रह करती है कि
• *दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का उपयोग करें।*

• *मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं तीन सवारी से परहेज़ करें।*

• *यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।*

*“आपकी सुरक्षा, आपका हेलमेट।”*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *