भूषण साव को " बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर " और 92 वर्षीय श्रीमति सुमन दवे को " लाइफ टाइम अचीवमेंट " से किया गया सम्मानित - Balaji 36 News

भूषण साव को ” बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर ” और 92 वर्षीय श्रीमति सुमन दवे को ” लाइफ टाइम अचीवमेंट ” से किया गया सम्मानित


“भिलाई /शाला प्रबंधन एवं विकास समिति” ने
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम पंडित जवाहर लाल नेहरू. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला
न्यू खुर्सीपार भिलाई , के ऑडिटोरियम हॉल में “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया । इस दौरान शाला के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।संस्था की प्राचार्य श्रीमति प्रीति गुप्ता भी उपस्थित रही। मुख्य अतिथि मुरलीधर अग्रवाल पूर्व सदस्य राज्य परिवहन प्राधिकार थे। भूषण साव को ” बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर ” से सम्मानित किया गया। तथा 92 वर्षीय श्रीमति सुमन दवे को ” लाइफ टाइम अचीवमेंट ” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक अनिल सोनी, अध्यक्ष निर्मल साहू, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल तथा समिति के सदस्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *