भिलाई 3 मां गंगा पब्लिक स्कूल भिलाई 3 में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार वर्मा जी सेवानिवृत शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कृत सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मां गंगा पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों ने डॉक्टर राधाकृष्णन के बारे में अपने विचार रखें एवं शिक्षक गुरु माता के बारे में सरिता सिंह ने बहुत अच्छे से बताया रामकुमार वर्मा सर ने अपने कार्यकाल के अनुभव को साझा किया एवं सिक्के का संकलन कैसे करें इसके बारे में बच्चों को बताया गया दुलारी वर्मा ने ने कहा आज के बच्चे कल राधा कृष्ण महात्मा गांधी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में बन कर आ सकते हैं इसलिए प्रथम गुरु मां को प्रणाम करमाता ने जिस स्कूल में उन्हें शिक्षा देने के लिए लाया है उससे पूर्ण करने का प्रयास करें और शिक्षक एवं अपने बीच परस्पर संबंध बनाए रखें स्कूल की तरफ से रामकुमार का साल पेन से सम्मान किया गया तत्पश्चात स्कूल के सीनियर टीचर की परंपरा के अनुसार प्रीति शर्मा एवं सरिता सिंह का भी सम्मान किया गया रामकुमार सर के द्वारा स्कूल के प्राचार्य दुलारी वर्मा का सम्मान किया गया कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ से प्रीति शर्मा राजेश्वरी वर्मा चंद्रावती रसिया रेणुका देवांगन धनेश्वरी पूनम स्वेता ज्योति किरण नम्रता देवांगन एमिन देवांगन नीलू सोनी फातिमा अमरिका लक्ष्मी एवं बच्चे उपस्थित थे
