नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर बधाई दी - Balaji 36 News

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर बधाई दी


पाटन। पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव जी से उनके दुर्ग स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर नगर के विभिन्न विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आश्वस्त किया कि पाटन नगर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने जानकारी दी कि आगामी 7 सितम्बर को पाटन में आयोजित राज्य स्तरीय भारोत्तोलन एवं फेसिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह अवसर पाटन नगर के लिए गौरवपूर्ण रहेगा। कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात उनके प्रथम पाटन आगमन पर संयुक्त पाटन मण्डल भाजपा विधानसभा की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी,लोक निर्माण प्रभारी व पार्षद केवल देवांगन,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी व पार्षद नेहा बाबा वर्मा,राजस्व विभाग प्रभारी व पार्षद देवेन्द्र ठाकुर,सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी व पार्षद जितेन्द्र निर्मलकर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,पार्षद अन्नपूर्णा पटेल,पार्षद संगीता धुरंधर मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *