नंदिनी हवाई अड्डा को पुनः प्रारंभ करने के लिए सांसद विजय बघेल ने आरसीएस (क्षेत्रीय संपर्क योजना) में शामिल करने सांसद विजय बघेल ने पहल की है। सांसद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एयरपोर्ट को लेकर पत्राचार किया है। राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही केंद्र सरकार हवाई अड्डे को आरसीएस केटेगरी में शामिल करेगी। नंदिनी से एयरपोर्ट हवाई यात्रा शुरू हो पाएगी। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आरसीएस योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की थी। सांसद के मुताबिक नंदिनी हवाई अड्डा के वर्तमान में


सीमित उपयोग है। वहीं दुर्ग-भिलाई बालोद कवर्धा एवं आसपास के जिलों के नागरिकों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों तथा व्यापारिक समुदाय के लिए त्वरित एवं किफायती हवाई सेवाओं की अत्यंत आवश्यकता है। आरसीएस योजना का उद्देश्य आम नागरिक को सस्ती और सुलभ हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। योजना के तहत पहला उड़ान 27 अप्रैल 2017 को शिमला- दिल्ली मार्ग पर संचालित किया गया। विशेष रूप से टायर 2 और टायर-3 शहरों को जोड़ने के लिए शुरु की गई है। इससे वित्तीय सहायता और रियायतें देकर एयरलाइंस को भी प्रेरित किया जा रहा है। सांसद ने बताया कि योजना को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी संपर्क किया है।