रायपुर जेल में बंद कैदी फरार, लंबे समय से काट रहा था उम्र कैद की सजा - Balaji 36 News

रायपुर जेल में बंद कैदी फरार, लंबे समय से काट रहा था उम्र कैद की सजा


रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जेल में बंद कैदी फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:00 बजे महिला जेल की तरफ 5 कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कैदी फरार हो गया।

बताया गया कि, फरार कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू है जो कि, उम्रकैद की सजा काट रहा था। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। फिलहाल जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *