CG – चाचा की हत्या : युवक ने चाचा को पिलाई शराब, टांगी से वार कर उतार दिया मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये काम - Balaji 36 News

CG – चाचा की हत्या : युवक ने चाचा को पिलाई शराब, टांगी से वार कर उतार दिया मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये काम


वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां वाड्रफनगर में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

भतीजे ने की चाचा की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के पण्डरी गांव का है। यहां भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। भतीजे ने पहले चाचा को शराब पिलाई और उसके बाद टांगी से वार कर दिया। इस घटना में युवक के चाचा की मौत हो गई। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में ही दफना दिया था।

पुलिस ने आरोपी भतीजे को किय्या गिरफ्तार

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *