वैशाली नगर विधायक ने रखी मांग, सीएम ने तत्काल कर दी 20 करोड़ की घोषणा, श्रीकृष्ण धाम के लिए भी करेंगे मदद - Balaji 36 News

वैशाली नगर विधायक ने रखी मांग, सीएम ने तत्काल कर दी 20 करोड़ की घोषणा, श्रीकृष्ण धाम के लिए भी करेंगे मदद


*भिलाई नगर निगम मुख्यालय का अब बनेगा नया भवन*

भिलाई नगर, 18 अगस्त। भिलाई भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद निगम मुख्यालय में 260 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई को एक और बड़ी सौगात दे दी है।

दरअसल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने निगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भिलाई के सेक्टर-6 में “श्रीकृष्ण धाम” और भिलाई नगर निगम के नए भवन की मांग की। जिसे तत्काल स्वीकृति देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में घोषणा कर दी। यह घोषणा होते ही निगम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता जयकारे लगाते खुशी से झूम उठे।

आपको बता दें कि आज सोमवार को भिलाई निगम परिसर में आयोजित लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने यह बड़ी घोषणा की। सीएम साय ने भिलाई निगम के नए भवन के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा कर दी है। इस राशि से भिलाई निगम का नया भवन व कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। वहीं सेक्टर-6 में “श्रीकृष्ण धाम” के लिए भी जरूरत के अनुसार राशि देने का वायदा उन्होंने विधायक सहित मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई नगर निगम परिसर में आयोजित कार्याक्रम में भिलाई शहर को 260 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी है। कार्यक्रम के दौरान ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई नगर निगम के नए भवन के लिए मांग रखी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मांग का सम्मान करते हुए नए निगम भवन के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणा की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *