छत्तीसगढ़ -पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़... दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी… - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ -पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़… दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी…


बीजापुर। बीजापुर-सुकमा बार्डर पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। बताया गया कि CRPF कोबरा बटालियन और STF के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है।

जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी के जवाब में सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *