मुख्यमंत्री करेगें विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री करेगें विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आगमन होना है। जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए निर्माण संबंधी विभिन्न स्थलों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
भिलाई शहर के आवश्यक विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 66 कार्यो का भूमि पूजन लगभग 241 करोड़ रूपये की लागत एवं 46 कार्यो का लोकार्पण लगभग 19 करोड़ रूपये की लागत से होना प्रस्तावित है। इस तरह कुल 260 करोड़ रूपये के कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाना है। मुख्यमंत्री द्वारा भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 18.08.2025 को समय अपरान्ह 2 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का माननीय उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय अरुण साव अध्यक्षता करेंगे । अति विशिष्ट अतिथि माननीय विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा प्रभारी मंत्री जिला दुर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शहर एवं जिला के अन्य विशिष्ट अतिथि गण विशेष रूप से शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में शासन के विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। मृतक निगम कर्मचारी परिवार के 2 को अनुकंपा नियुक्ति, वूमेन फॉर ट्री स्कीम से सामग्री प्रदाय, समाज कल्याण विभाग ट्राई साइकिल, महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग से सहायता, सफाई विभाग सुरक्षा किट एवं अन्य विभागों से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा ।
कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों, निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिकों हेतु पार्किंग की व्यवस्था इन 5 स्थलों में की गई है ।1. होटल वत्स के पास, 2 अमित पार्क के आस पास , 3 सुमित सेल्स के सामने, 4 सुपेला चिकित्सालय के पास हरा मैदान , 5.बैंक के बाजु में सब्जी मंडी रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके । सभी से आग्रह है कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *