5 अगस्त को रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज भिलाई के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में बाल्को मेडिकल सेंटर के सहयोग से एक स्तन कैंसर जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल्को अस्पताल की मुख्य ऑन्कोसर्जन डॉ. रश्मि राय और उनकी टीम के सदस्यों जिनमें नर्सें और तकनीशियन शामिल थे, जिनके द्वारा जांच की गई। जांच में स्तन परीक्षण पैप स्मीयर और मैमोग्राफी शामिल थी जो एक पूरी तरह से सुसज्जित मोबाइल वैन में की गई। शिविर में एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जहाँ प्रतिभागियों को नियमित जांच स्वयं स्तन जांच तकनीक और कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए जीवनशैली में बदलाव के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया। सभी उपस्थित लोगों को शैक्षिक सामग्री और परामर्श प्रदान किया गया। भिलाई के आसपास के आवासीय समुदायों से विभिन्न आयु वर्ग की 90 से अधिक महिलाओं ने शिविर में भाग लिया और लाभ उठाया।


संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री संजय रूंगटा ने शिविर में रोगियों की भारी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और इस पहल के लिए बाल्को टीम की सराहना की। कॉलेज के डीन डॉ. कार्तिक कृष्णा ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे शिविरों के महत्व पर ज़ोर दिया और प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से ऐसे और भी आयोजनों की आशा व्यक्त की।