दुर्ग। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव के निवास में भाई-बहन के पावन रिश्ते की अनूठी झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में बहनें अपने विधायक भाई के पास पहुंचीं और परंपरागत विधि से राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।


विधायक गजेन्द्र यादव ने भी बहनों को रक्षा का संकल्प देते हुए स्नेहपूर्वक उपहार और मिठाई भेंट की। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बहनों की खुशी देखते ही बन रही थी। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे सदैव बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समर्पित रहेंगे।