सावन के अंतिम सोमवार के पावन उपलक्ष्य में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ने भिलाई शहर के विभिन्न मंदिरों मेंभगवान शंकर जी का श्रद्धापूर्वक रूद्र अभिषेक कर देश-प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि हेतु मंगलकामना किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा जी,महेंद्र सिंग, सुधीर सिंह जी, अनिल सिंह जी , बलजिंदर सिंह बिल्ला, कार्यकारिणी अध्यक्ष – अनिल चौधरी जी, महासचिव – मलकित सिंह जी लल्लू, कोषाध्यक्ष – जोगा राव जी, सुनील चौधरी, पंकज सिंह, शहनवाज़ कुरैशी, सोम सिंह , यश सिंह , पीताम्बर, गुरप्रीत सिंह जी, गुरमीत सिंह जी, रमन पारस जी,पंकज शर्मा , शिवपूजन यादव ,मनोज अग्रवाल , सुनील यादव, ललित यादव, हर्ष शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


सावन के अंतिम सोमवार का महत्व
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस महीने में सोमवार का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक, भगवान शिव के लिंग का अभिषेक करने की एक प्रक्रिया है, जिसमें जल, दूध, दही, घी, शहद, और अन्य पवित्र पदार्थों का उपयोग किया जाता है।
आज के दिन रुद्राभिषेक का महत्व
आज, सावन के अंतिम सोमवार को, भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए रुद्राभिषेक करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया रुद्राभिषेक विशेष रूप से फलदायी होता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करता है।