मैत्री विद्या निकेतन के प्रांगण में हरियाली दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य बच्चो को हरे रंग पर्यावरण और हरियाली के संरक्षण के बारे में बताना है।


वर्षा ऋतू की बौछारों के साथ शाला के पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे हरे रंग की पोशाकों में खुशिया बिखेरते नज़र आए। पूरी कक्षा में प्रकृति की हरियाली चित्रों और गुब्बारों के माध्यम से फैल गई।
पालकों ने भी पुरे उत्साह के साथ बच्चो के टिफिन में हरे रंग के व्यंजन भेजे। हरा रंग उत्साह, मित्रता व उन्नति का प्रतीक है। हरित दिवस बच्चो को एक साथ काम करने एवं एक दूसरो के साथ हरे रंग पर बातचीत करने का अवसर प्रदान करता है।