अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान में बैस भवन रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुर्मी पुरोहित प्रशिक्षण शिविर 2025 में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल शामिल हुये


प्रशिक्षण का ध्येय सामाजिक संस्कार के लिए स्वजातीय पुरोहित तैयार कर समाज को स्वावलंबी बनाना है। यह प्रशिक्षण समाज के विकास और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सामाजिक पदाधिकारी, सदस्य, प्रशिक्षित पुरोहितगण, समाजजन एवं प्रशिक्षणार्थी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।