रोजगार मेला रायपुर रेल मंडल के कम्युनिटी हॉल (सामुदायिक भवन) डब्लूआरएस कॉलोनी में दिनांक 12 जुलाई 2025 को आयोजित होगा - Balaji 36 News

रोजगार मेला रायपुर रेल मंडल के कम्युनिटी हॉल (सामुदायिक भवन) डब्लूआरएस कॉलोनी में दिनांक 12 जुलाई 2025 को आयोजित होगा


रायपुर – 11 जुलाई, 2025

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलो द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2025 को पूरे देश के 47 स्थान पर रोजगार मेला के तहत देशभर के 51हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

रोजगार मेला का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वाराकम्युनिटी हॉल (सामुदायिक भवन) डब्लूआरएस कॉलोनी में दिनांक 12 जुलाई 2025 को 10.00 बजे आयोजित होगा।

जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के 72 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसमें इसमें पोस्ट विभाग, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, रेलवे विभाग में विभिन्न पदों पर जैसे टेक्नीशियन, प्वाइंटस मेन, हेल्पर गार्ड, डॉक्टर, डाक सेवक, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल पदों पर पदस्थ होंगे।
रोजगार मेला के मुख्य अतिथि श्री दुर्गादास उइके माननीय जनजातीय केंद्रीय राज्य मंत्री रहेंगे। इस कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सहित रायपुर शहर के माननीय विधायक श्री राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू एवं रेलवे सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *