ब्रेकिंग : स्कूलों में दो दिन की छुट्टी का ऐलान, आंगनबाड़ी भी रहेगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश - Balaji 36 News

ब्रेकिंग : स्कूलों में दो दिन की छुट्टी का ऐलान, आंगनबाड़ी भी रहेगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


रायपुर। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते कुछ रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस आपात स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। धमतरी जिले में सभी शासकीय आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही जिले के सभी शासकीय स्कूलों में भी एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की गई है। यह आदेश कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने जारी किया।

वहीं दूसरी ओर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बारिश की स्थिति और गंभीर बताई जा रही है। यहां कलेक्टर ने दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। 9 और 10 जुलाई को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *