छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप, हीट वेव को लेकर जारी हुआ अलर्ट… - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप, हीट वेव को लेकर जारी हुआ अलर्ट…


रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। हवाएं अब और ज्यादा गर्म हो गई हैं। प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली जिले में हीट वेव चल सकती है। लगातर बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। हवाएं अब और ज्यादा गर्म हो गई हैं। प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली जिले में हीट वेव चल सकती है। लगातर बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। नौतपा के आखिरी दिन शुक्रवार को सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाती रही, दोपहर बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

प्रदेश में रायगढ़ का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह महासमुंद जिले में भी सूरज आग बरसा रहा है। यहां का तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले का तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जांजगीर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बलौदा बाजार जिले में 44 डिग्री, बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43 और राजधानी रायपुर में भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म बीजापुर जिला रहा यहां तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *