एम.जी.एम सीनियर सेकेण्डेरी स्कूल सेक्टर 6, भिलाई नगर के स्कूल प्रागंण में आज दिनांक 28-06-2025 को छात्र-परिषद अलंकरण (शपथ) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम पाली में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय शर्मा (ए.आई.जी.), छ.ग. ट्रैफिक पुलिस, द्वितीय पाली में डॉ. तन्मय मोतीवाला (बाल्य शल्य चिकित्सक), अतिथि स्कूल वाईस प्रेसिंडेट – रेव्ह. फादर शाजी एम. बेबी, असिस्टेंट विकार रेव्ह. फादर सुबिन के. डेनियल, कॉरस्पोंडेंट श्री सुरेश जेकब, प्राचार्य श्री टी. ऐंटो जेकब, हेड मिस्ट्रेिस श्रीमती एलिजाबेथ अनिता राजन (प्रथम पाली), और श्रीमती सोमी सजीव (द्वितीय पाली), एकेडमिक कॉडिनेटर श्रीमती मीनू जेकब, प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती एस.जीना, शाला एवं चर्च -प्रबंधन समिति के सदस्य श्री टी.एस. डेनियल, श्री भावेश सैम, श्री साजन के. चेरियन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। मैनेजर बिशप हिज़ ग्रेस अलेक्सियोस मार यूसेबियस ने छात्र परिषद के समस्त छात्रों को उनके


सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का शुभारंभ शालेय प्रार्थना से किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने स्वागत गीत गाए एवं श्रीमती एलिजाबेथ अनिता राजन द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन शाला की छात्रा भूमिका सितलानी (XI.BIO.PE) और अदिति चन्द्राकर (XII.BIO.PE) के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में गणमान्य अतिथियों द्वारा छात्र परिषद के सदस्यों को बैच एवं शैशे प्रदान किया गया जिसके उपरान्त छात्र परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसी कड़ी में हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल ने अपने उद्बोधन में दी गई जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
छात्र परिषद में पदस्थ छात्र मुख्य तौर पर –
प्रथम पाली से हेड ब्वाय मोहम्मद शिफा उल्लाह खान (XII.CM.PE), हरमन सिंह (XI.CS.2), हेड गर्ल सृष्टि तिवारी (XII.CIP1), इप्शिता उमरे (XI.M.AI.), डिप्यूटी हेड ब्वाय तन्मय पंडित (XII.M.AI), शिनोय ओमन (XI.CS1), डिप्यूटी हेड गर्ल अशिका झा (XI.CS.2), अवनि तिवारी (XI.Hum.) ।
द्वितीय पाली से हेड ब्वाय आर्यन नवरंगे (VII.J), गुलाम मोईनुद्दीन (VII.K), हेड गर्ल सृष्टि पेठे (VII.C), काव्या देवांगन (VII.A), डिप्यूटी हेड ब्वाय ईशांत पी.बिजित (VI.C), ग्रन्थ वाडपिलवर (VI.G). डिप्यूटी हेड गर्ल ऐस्तर नेहामीह (VI.H), ऐरिल (VI.I) ।
प्री. प्राईमरी विंग से
हेड ब्वाय अरनव विष्णु चकर्बोति (KG.2.A), हेड गर्ल लावण्या बागरे (KG.2.Η). शिवम यादव (KG.2.B), डिप्यूटी हेड गर्ल आलिया अभिलाष (KG.2.A)। डिप्यूटी हेड ब्वाय
प्रथम पाली के छात्रों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने अभिभाषण में छात्रों को ईमानदारी, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए दी गई जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की बात कही। श्री साजन. के. चेरियन ने अपने भाषण में छात्र परिषद के सभी छात्रों को उनके विभिन्न पदों के लिए शुभकामनाएँ दी और साथ ही कड़ी मेहनत और लगन से दिए गए कार्यों को पूरा करने की बात कही। शाला के छात्रों द्वारा मोटिवेशनल गीत प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य महोदय द्वारा अपने प्रेरणात्मक उद्बोधन में अलंकरण समारोह की महत्ता एवं छात्र परिषद की आवश्यकता पर प्रकाश डाला एवं विशेष रूप से एच.ओ.डी, पीटीआई विभाग से श्री बेन्जामिन एम. चेरियन सर एवं पीटीआई टीचर श्री मुकेश श्रीवास्तव सर तथा समस्त आयोजनकर्ता, शिक्षकों एवं छात्रों का उत्साहवर्धन एवं अभिवादन किया। कार्यक्रम के अगले चरण में प्रथम पाली के छात्रों के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य महोदय द्वारा मुख्य अतिथियों को सस्नेह प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में द्वितीय पाली की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती सोमी सजीव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।