Breking News: जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3-4 नक्सली के घायल होने का दावा - Balaji 36 News

Breking News: जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…3-4 नक्सली के घायल होने का दावा


सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का उत्पाद जारी है। आज सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 से 4 नक्सली के घायल होने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार जवानों को नक्सली कमांडर मंगड़ू की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी टीम को रेगड़गट्टा इलाके में टीम भेजी गई थी। रेगड़गट्टा के समीप नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया, जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली खुद को कमजोर पाता देख, वहां से भाग खड़े हुए। फोर्स क्षेत्र की सर्चिंग कर रही है। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले है, जिसके आधार पर कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। बता दें इलाके की सर्चिंग जारी है। वहीं एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *