उद्यमिता को बढ़ावा देने बनाया गया है डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन हब - कलेक्टर - Balaji 36 News

उद्यमिता को बढ़ावा देने बनाया गया है डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन हब – कलेक्टर


दुर्ग, 26 जून 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन हब की स्थापना दुर्ग जिले व यहां निवासरत् लोगों के विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सभी प्रकार के स्टार्टअप्स का समर्थन करने के लिए किया गया है। हब का उद्देश्य स्थानीय नवाचार को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और महिलाओं के समूहों को सशक्त बनाना है। साथ ही स्टार्टअप्स हब, हस्त शिल्प प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए सलाह और बुनियादी ढॉचा प्रदान करना है। यह एक ऐसा मंच है जो नवाचार और उद्यमिता को बढ़ाने के लिए एक मजबूत परिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद करता है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह आज साइंस कॉलेज के टैगोर हॉल में आयोजित एग्रीटेक उद्यमी एवं किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दुर्ग इन्क्यूबेशन हब, जिला प्रशासन और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेेेेंस के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने अच्छी जानकारियां दी गई। जिससे कृषि उत्पादकों के मार्केटिंग में आसानी होगी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिस मंशा के साथ डी.आई.एच. स्थापित किया गया है, उसमें हम सफल होंगे। उन्होंने कहा कि उद्यमिता स्टार्टअप की यह श्रृंखला सतत चलती रहे, जिला प्रशासन हर संभव आवश्यक सहयोग करेगी। सम्मेलन में विषय विशेषज्ञ उद्यमियों द्वारा आधुनिक धनवान और कुशल भारत, क्लाइमेट स्मार्ट खाद, पशुपालन सेवाएं, नवीनतम मत्स्य पालन एवं पैकेजिंग, ड्रोन आधारित प्रशिक्षण व महिलाओं को ड्रोन संचालन की पहल की जानकारी दी गई। इस दौरान स्टार्टअप्स के साथ खुली चर्चा में प्रतिभागी किसानों ने अपनी शंकाओं का समाधान किये। सम्मेलन में उद्यमिता विशेषज्ञ श्री राहुल धीगरा, प्रोफेसर श्री सत्यजीत मजूमदार, श्री सी.जी. घोष और श्री मिथलेश मुखर्जी के अलावा कृषि वैज्ञानिक डॉ. रोशनी वर्मा व डॉ. सियाराम सहित बड़ी संख्या में जिले के महिला एवं पुरूष कृषक सम्मिलित हुए।

ःः000ःः


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *