https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
कोरबा. कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के पचरा गांव में हाथियों को खदेड़ने के लिए किसानों ने अपने ही खेत में आग लगा दी. फसल लेने के बाद किसानों ने पलारी में आग लगाई. हाथियों से बचने के लिए ग्रामीणों ने ये कदम उठाया है. इलाके में 30 से ज्यादा हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस बीच हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है. अब हाथियों से बचने के लिये ग्रामीण रातजगा करने को मजबूर हैं.