पांच फेरों के लिए रथ यात्रा स्पेशल की सुविधा


26 जून को गोंदिया से खुर्दा रोड जाने वाली गाड़ी की सीटें फुल आगामी दिनों में जगन्नाथ यात्रा दर्शन हेतु सीटें उपलब्ध है।
रायपुर -25 जून, 2025
श्री जगन्नाथ जी दर्शन हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए 05 फेरों के लिए गोंदिया – खुरदा रोड- गोंदिया के बीच रथ यात्रा स्पेशल की सुविधा 26 जून से 07 जुलाई तक दी जा रही है ।
26 जून को गोंदिया से खुर्दा रोड जाने वाली गाड़ी लगभग पूर्णता भर गई है। एसी 2 में प्रतीक्षा सूची एक तृतीय श्रेणी में एक एवं स्लीपर श्रेणी में 05 सीट उपलब्ध थी । दिनांक 28 जून को सभी श्रेणियां में मिलाकर 327 सीटें , 30 जून को सभी श्रेणियां में मिलाकर 387 सीटें ,
02 जुलाई को सभी श्रेणियां में मिलाकर 416 सीटें ,05 जुलाई को सभी श्रेणियां में मिलाकर 396 सीटें,
07 जुलाई को सभी श्रेणियां में मिलाकर 442 सीटें उपलब्ध है यात्री अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण कर श्री जगन्नाथ यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
खुरदा रोड से गोंदिया आने वाली गाड़ी में भी लगभग 300 से अधिक सीटें खाली है।
गाड़ी संख्या 08893 गोंदिया खुरदा रोड रथ यात्रा स्पेशल दिनांक 26 , 28 30 जून एवं 02 और 5 जुलाई को गोंदिया से 13:30 बजे रवाना होकर 14:30 बजे डोंगरगढ़, 15:00 बजे राजनंदगांव, 15.58 बजे दुर्ग, 17.05 बजे रायपुर, 18:55 बजे मंदिर हसौद होते हुए अगले दिन 08.45 बजे खुरदा रोड पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 08894 खुरदा रोड गोंदिया रथ यात्रा स्पेशल खुर्दा से दिनांक 28, 29 जून एवं 1,3,7 जुलाई को खुरदा रोड से 11:00 बजे रवाना होकर मंदिर हसौद 22:30 बजे, रायपुर अगले दिन 1:00 बजे, दुर्ग 1.58 बजे, राजनांदगांव 02.23 बजे, डोंगरगढ़ 02.48 बजे, गोंदिया, सुबह 4:15 पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 कोच के साथ चलेगी इस गाड़ी में 02 कोच एसी- II, 01 कोच एसी -III, 07 कोच स्लीपर, 06 कोच सामान्य श्रेणी, 02 कोच एसएलआर रहेंगे।
इस ट्रेन के कामर्शियल स्टापेज गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनंदगांव रायपुर, मंदिर हसौद, महासमुंद, बागबहरा, खरीयार रोड, नवापारा रोड, हरीशंकर रोड, कांटाभंजी, टीटलागढ़, बढ़मल, बलांगीर, लुईसिंगा, डूंगरीपाली, बरपाली, बरगढ़ रोड, संबलपुर, रेराखोल, बोविंडा, केरेजंगा, अंगुल तालचेर रोड, ढेंकनाल, भुवनेश्वर खुरदा रोड स्टेशनो पर दिये गए हैं ।
—————–