दुर्ग- राज्य कि भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में नया सेटअप के नाम पर किए जा रहे युक्तियुक्तकरण से 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए जाएंगे, जिसमें प्रदेश के लगभग 45000 से भी अधिक शिक्षकों का पद समाप्त हो जाएंगे, शिक्षकों के साथ-साथ स्कूलों में कार्यरत रसोइयों, चपरासी, स्वीपर ,महिला सहायता समूह सहित युवाओं के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा व रोजगार के रास्ते बंद हो जाएंगे l
इस युक्तियुक्तकरण से खासकर अनुसूचित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक स्तर पर प्रभाव पड़ेगा
राज्य सरकार के इस रोजगार विरोधी नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा “शिक्षा-न्याय” आंदोलन किया जाना है जिसके तहत दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव करना है l

कार्यक्रम :—-
दिनांक : 25/ 06 /2025
स्थान : पुराना बस स्टैंड से दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय
समय : सुबह 11 बजे
अतः आप सभी गणमान्य नागरिक गण एवं वरिष्ठ कांग्रेस दुर्ग जिला ग्रामीण, भिलाई नगर कांग्रेस, व दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष,पदाधिकारी गण,पार्षद एवं पूर्व पार्षद गण,ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल ,महिला कांग्रेस एल्डरमैन एनएसयूआई,इंटक एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाए।