शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन - Balaji 36 News

शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन


आज शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गनियारी में शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया और विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक राजमहंत श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी, विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खिलावन साहू, भाजपा जिला भिलाई के महामंत्री श्री प्रेम लाल साहू, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला मंत्री श्री दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री वरुण यादव, मंडल महामंत्री श्री मुकेश अग्रवाल, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री राजकुमार साहू, प्राचार्य श्री राजेश घोष सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अहिवारा विधायक आदरणीय राजमहंत श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि –
“दिन में भी सपने देखो, लेकिन उन सपनों में जान होनी चाहिए। लक्ष्य निर्धारित करो और पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहो।”

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। आज के बच्चे पायलट, लोकोपायलट, वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सेवक जैसे बड़े पदों तक पहुँच सकते हैं। साथ ही उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज का गौरव बन रही हैं।

अपने वक्तव्य में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यावहारिक, नवाचारयुक्त एवं समग्र शिक्षा की ओर ले जा रही है।

उन्होंने ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान का भी उल्लेख किया और बताया कि यह अभियान न केवल जनभागीदारी का प्रतीक है, बल्कि देश के विकास की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि “आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।” उन्होंने गर्वपूर्वक बताया कि “जापान जैसी आर्थिक महाशक्ति भी अब हमसे पीछे है।”

इसके साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की विदेश नीति, सैनिक मजबूती और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हो रहे साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला।

🌿 कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया और विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *