Aaj Ka Panchang, 24 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार (24 जून 2025) को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि धार्मिक दृष्टि से विशेष मानी जाती है और मंगलवार का दिन भी शक्ति व साहस का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि आप इस दिन कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं, तो दिन के शुभ और अशुभ समयों की जानकारी अवश्य ले लें। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र दोपहर तक प्रभावी रहेगा, जो सौम्यता और रचनात्मकता का प्रतीक है। साथ ही शूल योग प्रातः 9:36 बजे तक रहेगा, जिसके बाद एक अनुकूल समय की शुरुआत मानी जा सकती है। यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

