

*एम.जी.एम. सीनियर सेकेण्डेरी स्कूल, सेक्टर-6, भिलाई नगर के स्कूल प्रांगण में दिनांक 21/06/2025 को विश्व योग दिवस मनाया गया।*
भिलाई : विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न श्रेणियों में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य श्री टी. ऐंटो जेकब के दिशा-निर्देशों एवं योग शिक्षकों के संकेतों के आधार पर विभिन्न योगासनों को प्रदर्शित किया।
जिसमें मुख्य तौर पर सिद्धासन, वज्रासन, भुजंगासन, बालासन, बद्धकोणासन, सूर्यनमस्कार आदि आसन लक्षित किए गए।
प्राचार्य श्री टी ऐंटो जेकब ने अपने उद्बोधन में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ‘एक धरती एक योग’ के मूल मंत्र को परिभाषित किया और ‘स्वस्थ शरीर स्वस्थ जीवन’ की आधार शिला पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर हेड मिस्ट्रेस श्रीमती ऐलिजाबेथ अनिता राजन, श्रीमती सोमी सजीव (पाली प्रभारी), समस्त विद्यार्थीगण (कक्षा 7वीं से 12वीं) एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान प्रस्तुत कर किया गया।