Government jobs: 12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में निकली 295 पदों पर सरकारी नौकरी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन - Balaji 36 News

Government jobs: 12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में निकली 295 पदों पर सरकारी नौकरी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन


CG Government jobs: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ फायर फाइटिंग विभाग (CGHGCD) ने साल 2025 के लिए कुल 295 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें स्टेशन ऑफिसर, ड्राइवर, ड्राइवर कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वॉचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा और ग्रेजुएशन तक मांगी गई है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और ट्रेड टेस्ट शामिल होंगे। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपए, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए 200 रुपए रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 4 से लेकर 7 तक सैलरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *